थाईलैंड के सुफान बुरी प्रांत में बुधवार को एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से कई लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक मध्य थाईलैंड में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। समरकुन सुफान बुरी रेस्क्यू फाउंडेशन के सदस्य क्रित्सदा माने-इन ने बताया कि हम मृतकों की संख्या के बारे में पुष्टि करने की कोशिश कर रहे हैं।थाईलैंड के सुफान बुरी प्रांत में बुधवार को एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से कई लोगों की मौत हो गई। साथ ही कई लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी एपी ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है।स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, मध्य थाईलैंड में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। समरकुन सुफान बुरी रेस्क्यू फाउंडेशन के सदस्य क्रित्सदा माने-इन ने बताया कि हम मृतकों की संख्या के बारे में पुष्टि करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने अनुमान लगाया कि इस हादसे में 15 से 17 लोगों की मौत हुई है।