आमिर, देवल ब्यूरो ,समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के निर्देश पर समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना इक़बाल कादरी ने जनपद जौनपुर के वरिष्ठ नेता अनवारूल हक गुड्डू को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।
अनवारूल हक गुड्डू के मनोनयन की जानकार मिलने पर जनपद में समाजवादी पार्टी में काफी उत्साह, हर्ष व्याप्त है।
अनवारूल हक गुड्डू के मनोनयन के उपरांत जनपद आगमन पर समाजवादी पार्टी जौनपुर के ज़िला कार्यालय सदर चुंगी अल्फस्टीनगंज जौनपुर में भव्य स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
स्वागत सम्मान समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य ने किया तथा संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।
इस अवसर पर उपस्थित समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य सर्वप्रथम अनवर उल हक गुड्डू को बुके देकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन करते हुए मुबारकबाद पेश किया। तत्पश्चात उपस्थित सपाजनों ने क्रमवार अनवारूल हक गुड्डू का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस अवसर पर अनवारूल हक गुड्डू ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी मिली है मै उसे पूरी गरिमा के साथ निभाते हुए पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाते हुए समाजवादी पार्टी जौनपुर एवं समाजवादी अल्पसंख्यक सभा को और मज़बूत बनाऊंगा। जनपद में अल्पसंख्यक समाज की आवाज़ बनकर उनके अधिकारों की रक्षा करूंगा
उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
अध्यक्षता कर रहे हैं जिला अध्यक्ष राकेश मौर्या कहा कि अनवर उल हक गुड्डू सदैव समाजवादी पार्टी को गति देने में लग रहे इस जिम्मेदारी के बाद समाजवादी पार्टी जौनपुर ही नहीं पूरे देश में अनवर उल हक गुड्डू की प्रतिभा से उत्तरोत्तर गतिमान होगी। उन्होंने जनपद समाजवादी पार्टी की तरफ से अनवर उल हक गुड्डू को ढेर सारी मुबारकबाद पेश किया।
स्वागत सम्मान समारोह को पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, दीपचंद राम, सुशील दुबे, कलीम अहमद, जिला उपाध्यक्ष गण हीरालाल विश्वकर्मा, इरशाद मंसूरी, डॉक्टर सरफराज खान, पूर्व उपाध्यक्ष शकील अहमद, पूर्व प्रत्याशी नगरपालिका परिषद उषा जायसवाल, डॉक्टर शबनम नाज, शकील मंसूरी, हफीज़ शाह, मनोज मौर्य, लाल मोहम्मद राईनी, कमालुद्दीन अंसारी सहित अन्य लोगों ने संबोधित करते हुए मुबारकबाद पेश किया।
इस अवसर पर श्रवण जायसवाल, अशफाक मंसूरी, अकरम मंसूरी, तबरेज, शकील मुमताज, शाहिद मंसूरी, राजा नवाब, हिटलर, फैज़ अहमद दोनु, शाहिद, पूनम यादव, पिंकी गुप्ता सहित सैकड़ों सपाजन उपस्थित रहे।
