कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।आलापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम न्यौरी निवासी नायाब फारूकी उम्र लगभग 27 वर्ष पुत्र स्वर्गीय अंसार फारुकी के आकस्मिक निधन के उपरांत सोमवार को आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार को ढाढस बधाया।
विदित है कि विगत दिनों अंबेडकरनगर जिले के विधानसभा क्षेत्र आलापुर का ग्राम सभा न्यौरी निवासी नायाब फारूकी उम्र लगभग 27 वर्ष की अपने खेत से घर वापस लौटते समय मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गए थे घायल अवस्था में नायाब फारूकी को आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। उपचार के उपरांत अस्पताल से घर लाते समय नायाब फारूकी ने रास्ते में दम तोड़ दिया था।
मृतक नायाब फारुकी बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे उनके निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
सोमवार को आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार वालों को ढाढस बधाया।
इस अवसर पर वरिष्ठ सपा नेता सैयद इंतखाब आलम, रहमुल्लाह खान, सोशल मीडिया प्रभारी आलापुर बांकेलाल गौतम, कृष्ण कुमार पांडे, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं पत्रकार अनीस मसूदी, पूर्व प्रधान देवमणि यादव, सैयद आफताब आलम, युवा सपा नेता मोहम्मद फारुकी, नबियास काजी,अन्नू कनौजिया सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
