देवल संवाददाता, लालगंज (आजमगढ़ ) उच्चाधिकारियों के निर्देश पर नगर पंचायत कटघर लालगंज के लोहिया नगर मे बिना परमिशन के लगाई गयी डा0 भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति को तहसील प्रशासन ने उखड़वा कर लालगंज पुलिस चौकी परिसर पहुंचाया।
नगर पंचायत कटघर लालगंज के (भगवानपुर ) लोहिया नगर मोहल्ले में भीटा की भूमि पर मंदिर निर्माण के नाम से चन्दा मांग कर पीलर पर एक कमरा बनवाया गया था। मंगलवार को बिना परमिशन के मन्दिर के कमरे मे डा0 भीमराव अम्बेडकर की छः फीट की मूर्ति स्थापित की गयी। मंगलवार को अम्बेडकर जयन्ती मनाने के कारण ग्रामीणो ने नहीं देखा। बुधवार को सुबह ग्रामीणो ने मूर्ति स्थापित हुई देखा तो ग्रामीणो ने अधिकारियों सहित अन्य लोगो को जानकारी दी। गौ रक्षा आयोग के पदाधिकारी ने जिले के उच्चधिकारियो सहित उपजिलाधिकारी लालगंज राजकुमार बैठा को सूचना दी। बिना परमिशन की मूर्ति लगाए जाने की सूचना पर उपजिलाधिकारी लालगंज राजकुमार बैठा, क्षेत्राधिकार लालगंज भूपेश पांडेय, राजस्व निरीक्षक हरिद्वार सिंह सहित राजस्व टीम व कोतवाल देवगांव विमल प्रकाश राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर जांच किया। ग्रामीणो से मूर्ति उखाड़कर रखने व परमिशन कराकर लगवाने की बात कही। न मानने पर प्रशासन ने नगर पंचायत के कर्मचारियो से मूर्ति को उखड़वा कर पुलिस चौकी लालगंज पहुंचाया। उपजिलाधिकारी लालगंज राजकुमार बैठा ने बताया कि गौ सेवा आयोग के किसी सदस्य ने फोन कर बिना परमिशन के डाक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगाने की सूचना दी थी। कोतवाल देवगांव विमल प्रकाश राय ने बताया कि मूर्ति को सुरक्षित रखवा दिया गया है।
