देवल, ब्यूरो चीफ,ओबरा, सोनभद्र। चोपन ब्लाक के खैरटिया स्थित अंग्रेजी माध्यम उच्च प्राथमिक विद्यालय में गत मंगलवार को वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश मिश्रा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभकिया। बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत तथा संचारी रोगों पर जागरूकता से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।
समारोह के दौरान विभिन्न कक्षाओं के मेधावी छात्र-छात्राओं, नियमित उपस्थिति वाले विद्यार्थियों एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों के साथ विद्यालय परिवार की भी सक्रिय भागीदारी रही। अपने संबोधन में खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश मिश्रा ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए उपलब्धियों और सुविधाओं की जानकारी अभिभावकों को दी। उन्होंने नए शैक्षिक सत्र में अधिक से अधिक नामांकन कराने के लिए सभी को प्रेरित किया। इस अवसर पर एआरपी ज्ञान प्रकाश, वंशदीप, शिक्षक अंकुश प्रजापति, कार्यालय सहायक प्रशांत, अरविंद यादव, एसएमसी अध्यक्ष गुलाब सिंह आदि मौजूद रहे।
.jpeg)