आमिर, देवल ब्यूरो ,जौनपुर।भारतीय नववर्ष संवत-2083, चैत्र नवरात्रि एवं रामनवमी के पावन अवसर पर लायन्स क्लब क्षितिज द्वारा एक भव्य डांडिया महोत्सव एवं भारतीय नव वर्ष अभिनंदन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसने पूरे शहर को भक्ति, उल्लास और उत्साह के रंग में रंग दिया। संस्थाध्यक्ष लायन अतुल सिंह के नेतृत्व एवं संस्थापक अध्यक्ष एमजेएफ शशांक सिंह रानू, के मार्गदर्शन में तथा पूर्व अध्यक्ष एमजेएफ दिलीप सिंह, लायन जय कृष्ण साहू ‘जैकी’, एमजेएफ विष्णु सहाय, लायन धर्मेंद्र सेठ एवं एमजेएफ प्रदीप सिंह के प्रयासों से राजमहल परिसर में आयोजित इस भजन संध्या एवं डांडिया महोत्सव में शहर के गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक रीति-रिवाजों के साथ डॉ. रजनी कांत द्विवेदी द्वारा माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना एवं आरती से हुआ। इसके पश्चात मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह ‘प्रिन्सू’, विशिष्ट अतिथि लायन्स क्लब इंटरनेशनल मण्डल 321ई के मण्डलाध्यक्ष लायन अर्पण धर दुबे, जीएटी एरिया लीडर डॉ. क्षितिज शर्मा, वी डी जी सेकंड उमेश चंद्र कक्कड़ द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस दौरान पूरा वातावरण “जय माता दी” के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। मां दुर्गा की स्तुति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां कार्यक्रम में संस्था की लायनेस द्वारा प्रस्तुत माँ दुर्गा की स्तुति ने सभी को भाव-विभोर कर दिया। चेयरपर्सन आराधना सिंह एवं शुभ मंगलम इवेंट के निर्देशन में शिल्की श्रीवास्तव, शांभवी सिंह वंशिका सिंह, डॉ. प्रिया सिंह, सीमा चक्रवाल, पूजा श्रीवास्तव, साक्षी टंडन, गायत्री जायसवाल, एवं महक सिंह द्वारा प्रस्तुत नृत्य-नाटिका ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की। उनकी सजीव प्रस्तुति और भावपूर्ण अभिव्यक्ति ने उपस्थित दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। इसके पश्चात प्रतापगढ़ से आए अमर सुदामा ग्रुप द्वारा गणेश वंदना, राधा-कृष्ण झांकी, लव-कुश एवं माता सीता के दिव्य स्वरूप का मंचन किया गया तथा फूलों की होली ने कार्यक्रम में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार कर दिया और दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे। डांडिया और गरबा में झलका उत्साह, देर रात तक चला उत्सव भजन गायक राजेंद्र राज द्वारा प्रस्तुत देवी गीतों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। जैसे ही डांडिया की धुन बजी, महिलाएं, पुरुष और युवा उत्साह के साथ मैदान में उतर आए और देर रात तक गरबा एवं डांडिया का आनंद लेते रहे। रंग-बिरंगी पोशाकों और पारंपरिक वेशभूषा में सजे प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। डांडिया प्रतियोगिता में प्रतिभागियों एवं विजेताओं को पुरस्कृत किया गया
कार्यक्रम के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया