देवल संवाददाता, मऊ। नवरात्रि के पावन अवसर पर नवरात्रि के चतुर्थ दिवस बेटियों को देवी स्वरूपा मानकर कन्या पूजन के माध्यम से समाज में उनके प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने का यह सर्वोत्तम समय है,नगरपालिका कम्यूनिटी हॉल में मिशन शक्ति 05 /बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत "कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी के आदेशानुसार व जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा बच्चियों को माता की चुनरी पहना कर फूल माला के साथ बेबी किट वितरित की गई। बच्चियों के माता व पिता को कन्या सुमंगला योजना से लाभान्वित होने के लिए जनसेवा पर आवेदन करने हेतु प्रेरित किया गया। महिला कल्याण विभाग व शासन द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओ के बारे में जानकारी दी गयी।साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही निराश्रित महिला पेंशन योजना,वृद्धा पेंशन,दिव्यांग पेंशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना,मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। वन स्टॉप सेंटर के बारे में व समस्त टोल फ्री नंबर 181, 112, 1098, 1090, 108, 1076 के बारे में जानकारी दी गई।कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना विभाग में उत्कृष्ट कार्य कर रही आशा देवी,सीमा राय, सुशीला,आराधना, सरिता, सुशीला,कुसुम,सावित्री,जिज्ञासा, बिंदु आदि आंगनवाड़ी कार्यकत्री को बाल विकास परियोजना अधिकारी राधेश्याम पाल द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ श्वेता त्रिपाठी व जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी राधेश्याम पाल,जिला मिशन समन्वयक अर्चना राय,जेंडर स्पेशलिस्ट राखी राय व तृप्ति राय,चाइल्ड हेल्प लाइन से सुपरवाइजर रीतेश चौरसिया,रमाकांत,अनुज,मुख्य सेविका श्वेता सिंह,किरन देवी शहर व आशा सिंह,विभा श्रीवास्तव,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सावित्री देवी,आशा पांडेय,सुशीला देवी,कुसुम यादव,विन्दु देवी,सीमा राय,अराधना,सुशीला, सरिता,पूनम,विंदु,तहसीना, गुलफेशन,और आशा बहुएं,धातृ माताएं तथा बच्चियां उपस्थित रही।