देवल संवाददाता, गाजीपुर।अभियुक्तगण द्वारा वादी की पुत्री पूजा यादव को दहेज़ की मांग को लेकर प्रताड़ित करना व जलाकर गंभीर रूप से घायल कर देने के सम्बंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 86/2026 धारा 85,124(1) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 13.03.2026 को उ0नि0 श्री अविनाश मणि तिवारी मय हमराह थाना नोनहरा द्वारा मु0अ0सं0 86/2026 धारा 85,124(1) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित अभियुक्त/अभियुक्ता 1.विक्रांत यादव पुत्र ओमप्रकाश यादव निवासी ग्राम नसीर पुर थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर उम्र करीब 27 वर्ष 2.चिंता देवी पत्नी ओमप्रकाश यादव निवासी ग्राम नसीर पुर थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर उम्र करीब 49 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारशुदा अभियुक्त /अभियुक्ता के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त /अभियुक्ता का विवरण -*
1. विक्रांत यादव पुत्र ओमप्रकाश यादव निवासी ग्राम नसीर पुर थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर उम्र करीब 27 वर्ष
2. चिंता देवी पत्नी ओमप्रकाश यादव निवासी ग्राम नसीर पुर थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर उम्र करीब 49 वर्ष
*आपराधिक इतिहास -*
1. मु0अ0सं- 86/2026 धारा 85,124(1) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम -*
1. उ0नि0 श्री अविनाश मणि तिवारी थाना नोनहरा
2. म0का0 रिया थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर