देवल संवाददाता, आजमगढ़। जिले के थाना निजामाबाद में पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है जो अपने पति को नाबालिग के साथ न सिर्फ दुष्कर्म के षड्यंत्र में शामिल थी बल्कि दुष्कर्म का वीडियो बनाकर पीड़िता को भी धमकी दी थी।
बीते 14 फरवरी को आरोप है कि एक नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर ईंट भट्ठे के समीप एक कमरे में बंद किया गया। इसके बाद जुगनू पत्नी अब्दुल्ला ने अपने पति अब्दुल्ला को बुलाया, जिसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। अभियुक्ता ने घटना का वीडियो बनाया और पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी।
इस मामले में थाना निजामाबाद पर अभियुक्ता और उसके पति के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। मुख्य अभियुक्त अब्दुल्ला को बीते 19 फरवरी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।
बुधवार को थानाध्यक्ष हीरेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह कर्मचारीगण गश्त/तलाश के दौरान गंधुवई रोड क्षेत्र में मौजूद थे। मुखबिर की सूचना पर पता चला कि जुगनू अपने रिश्तेदार के घर फरिहा क्षेत्र में छिपी हुई है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फरिहा पोखरे के पास स्थित घर के बाहर से अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया।