देवल संवाददाता, लालगंज ( आजमगढ़ ) डी वास्तु होम प्लानर व न्यूमेरोलाजी कार्यालय हमीदपुर सैदवारा का मुख्यअतिथि भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय व विशिष्ट अतिथि लालगंज भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने वैदिक परम्पराओं के अनुरूप व फीता काटकर किया। उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय ने कहा कि वस्तु व अंक शास्त्र के अभाव मे लोग मंदिर व शौचालय का निर्माण कही भी कर देते है । जो व्यक्ति के उन्नति के कारक न होकर, विनाश के कारक बनते है। स्वास्थ्य अच्छा रहता है व पारिवारिक जीवन मे सामंजस्य बना रहता । वही डी वास्तु व न्यूमेरोलाजी (अंक शास्त्र ) के ज्ञाता विशाल सिंह ने अपने उद्बोधन में वास्तु शास्त्र के संदर्भ मे बताया कि वास्तुका संबंध किसी भी व्यक्ति के स्वास्थ्य वैभव और समृद्धि से जुड़ा हुआ है। पारिवारिक कलह भी वास्तु दोष के कारण ही होता है। राजनीति , ज्ञान व व्यवसाय के वास्तु के नियम अलग-अलग होते है। व्यक्तिगत उन्नति के लिए वास्तु के नियमों का पालन करते हुए व्यक्ति के वास्तु में सुधार के लिए सलाह दी जाती है। विशाल सिंह ने बताया कि प्राचीन हड़प्पा संस्कृति में घर में मंदिर व शौचालय नहीं होते थे। आज लोग ज्ञान के अभाव में या वास्तु ज्ञान के अभाव में मंदिर व शौचालय का निर्माण कही भी कर देते हैं । जो व्यक्ति के उन्नति का कारण न होकर, विनाश के कारण बनता है।
वास्तु के अनुसार हर व्यक्ति को अलग-अलग सुझाव दिया जाता है।
इस अवसर पर दी बार एसोसिएशन लालगंज के अध्यक्ष नगेंद्र सिंह, समर बहादुर सिंह, ओम प्रकाश सिंह, रामनयन सिंह, बिपिन कुमार भारती, अभिषेक सिंह,प्रमोद राय,रविशंकर राय उर्फ पिंटू राय, अरविंद सिंह , राजेश सिंह,शिवेन्द्र राय,सुधांशु, श्रीप्रकाश यादव ,बालकेश दुबे, डा0 जे पी एन तिवारी, मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह साहित सैंकड़ो की संख्या मे लोग उपस्थित रहे।