देवल संवाददाता, गाजीपुर।मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता एवं जिला कृषि अधिकारी की उपस्थिति में विकास भवन के सभा कक्ष में किसान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमे विभिन्न विभागों के अधिकारी /कर्मचारी तथा प्रत्येक विकास खण्ड के प्रगतिशील कृषकों ने भाग लिया। जिला कृषि अधिकारी गाजीपुर द्वारा पिछली किसान दिवस की परिचालन आख्या एवं कार्यवृत्ति विस्तार से पढ़ा गया।
जिला कृषि अधिकारी गाजीपुर द्वारा विभागीय योजनाओं के क्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के बारे में मुख्य रूप से फार्मर रजिस्ट्री कराने हेतु समस्त कृषकों से अनुरोध किया गया। जनपद में फसलों का सर्वे (e Khasra पड़ताल - Agri Stack) का कार्य लगभग समाप्ति की ओर है। जायद फसलों के बारे में अवगत कराना है कि उर्द, मूंग मिनी किट राज्य सेक्टर एवं उर्द, मूंग गन्ना अन्तः फसली निःशुल्क बीज गोदामो पर प्रेषण हो रहा है सामान्य वितरण में उर्द का बीज भी उपलब्ध है कृषक भाई ससमय बीज प्राप्त कर बुआई करें। कृषि विभाग द्वारा टोल फ्री न०- 9452257111 व 9452247111 - कीट एवं रोगों की जानकारी हेतु जारी किया गया है। कृषि विज्ञान केन्द्र आंकुशपुर के वैज्ञानिक एवं हेड डा० वी. के. सिंह के द्वारा यह बताया गया कि आज भारत सरकार द्वारा एक प्रधानमंत्री किसान हेल्पलाइन टोल फ्री न0 155261/ लान्च किया गया जिसमें एआई सिस्टम के माध्यम से कृषक भाई 24 घण्टे अपनी समस्या एवं जानकारी बताकर निदान प्राप्त कर कर सकते है।
जिला उद्यान अधिकारी गाजीपुर द्वारा विभागीय योजनाओ के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। जनपद हेतु 50हे. शिमला मिर्च, खीरा एवं करेला का लक्ष्य प्राप्त है। एकीकृत बागवानी योजना प्रारम्भ है। मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना राज्य सेक्टर के तहत शेष किसानों को लाभांवित करना है। सब्जी बीज निःशुल्क प्राप्त होने वाला है प्राथमिकता के आधार पर ‘प्रथम आयो, प्रथम पाओ‘ के आधार पर वितरित किया जाएगा। आंकुशपुर में एक हाई टेक नसरी स्थापित है जिसमें 55000 पौधे (टमाटर, लौकी, करेला) तैयार है। जिनको कृषकों को 2 रु० प्रति पौधा दिया जाएगा। टमाटर व लौकी के बीज उपलब्ध है। कृषक भाई द्वारा खुद का बीज देकर भी 20से 25 दिन में बौध तैयार कराया जा सकता है।
बैठक में कृषक विनोद राय खरडीहा के द्वारा अनुरोध किया गया कि परवल के पौधों (जड़) को उपलब्ध कराया जाय। 2500 व 5000 वर्ग मी0 की खेती करने हेतु छोटे किसानों को भी योजना का लाभ दिलाया जाय। कृषक लालजी यादव बिरनो द्वारा अनुरोध किया गया कि जनपद के अत्यधिक किसान लघु एवं सीमान्त श्रेणी के है उनको भी योजनाओं से लाभान्वित कराने हेतु शासन स्तर पर अनुरोध किया जाय। कृषक देवेन्द्र नाथ यादव करण्डा द्वारा बताया गया कि 2023 में मेरे पिताजी की मृत्यु के बाद यू बी आई बड़सरा में 25000रू0 खाते में है परन्तु अभी तक पैसे नहीं मिल पा रहे। पैसे हमारी भां के नाम कर दिये जाय, तथा एफ पी ओ के मल्टीग्रेन, दुग्ध उत्पाद बेचने हेतु एक स्थान उपलब्ध कराया जाय जिससे हम लोगों को एक स्थान पर समस्त एफ पी ओ के उत्पाद बेच सकें। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कहा गया कि हर ब्लाक एक उत्पाद पर कार्य किया जाना है। देव प्रसाद दूबे वसंतपट्टी करण्डा द्वारा बताया गया कि ट्यूबेल नं0-171 में नाली खराब है कच्ची नाली को पक्का कराया जाय, एक वर्ष बाद भी नहीं बना, फसलों की सिचाई प्रभावित हो रही है। कृषक अमर नाथ सिंह यादव करण्डा द्वारा बताया गया कि पशु पालक है परन्तु नये पशु लाने में पुलिस वाले परेशान कर रहे है। कृषक पवन यादव ताडीघाट द्वारा बताया गया कि अंश निर्धारण, जरछा, उमरगंज, (जमानिया) में नहीं हुआ, सिचाई हेतु ट्यूबवेल की व्यवस्था ताड़ीघाट में कराया जाय, विद्युत व्यवस्था भी नहीं है। कृषक अनूप राय पकड़ी, रेवतीपुर द्वारा बताया गया कि एफ एम डी का टीकाकरण नहीं हो रहा है। कृषक बाबू लाल मानव जमानियां द्वारा अनुरोध किया गया कि विभागीय योजनाओं की जानकारी ब्लाक स्तर एवं जनपद स्तर पर होर्डिंग एवं दिवाल पर लिखवाकर प्रचार प्रसार कराया जाय।