कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।नमो नमो मोर्चा (भारत)की प्रदेश अध्यक्ष मीना मिश्रा जी राजस्थान (जयपुर) में राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ की गई बैठक में हुई सम्मिलित। प्रदेश अध्यक्ष का राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा किया गया स्वागत। राष्ट्रीय पदाधिकारी आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सु श्री मुस्कान शर्मा जी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आदरणीय भुवनेश शर्मा जी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री आदरणीय विशाल भारतद्वाज जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सुनील रुपानी जी और राष्ट्रीय पदाधिकारी भी मीटिंग में उपस्थित रहे ।
प्रदेश अध्यक्ष मीना मिश्रा का सभी पदाधिकारी स्वागत किये और संगठन के विस्तार पर भी चर्चा की गई। बहुत दिनों से राष्ट्रीय बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मीना मिश्रा जी सम्मलित नहीं हो पाई थी। कुछ प्रदेश की तरफ से भी गिले शिकवे थे। उसे भी दूर किया गया। सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी बहुत कुशल हैं ।
बातचीत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के साथ रात्रिभोज में भी शामिल हुई और सालासर धाम, बाला जी धाम एवम् खाटू श्याम जी का दर्शन भी बहुत अच्छे से किया गया । कोई दिक्कत नहीं हुई । सभी लोग बहुत सरल एवं कुशल प्रिय है। राष्ट्रीय पदाधिकारयो के साथ पता ही नहीं चला दो दिन का समय कब और कैसे बीत गया