देवल संवाददाता, गाजीपुर। घोसी के पूर्व सांसद अतुल राय का जन्मदिन समर्थकों ने पूरे उल्लास के साथ पूर्वांचल के आधा दर्जन जनपदों में रक्तदान कर मनाया। कल से युवावों द्वारा रक्तदान का सिलसिला जो BHU में सैकड़ो यूनिट रक्तदान से शुरू हुआ वो आज भी सिंह हॉस्पिटल गाजीपुर के ब्लड बैंक में भी जारी रहा। आज गाजीपुर शिविर का उद्घाटन घोसी के पूर्व सांसद अतुल राय एवं डॉक्टर राजेश सिंह रिबन काटकर किया और कहा कि बधाई देना का इससे बेहतरीन तरीका और कोई दूसरा नही हो सकता है,रक्तदान को महादान कहते है। गाजीपुर के साथ साथ मऊ बनारस , बलिया , बक्सर, आजमगढ़, प्रयागराज, बरेली, पीलीभीत लखनऊ, दिल्ली , हरियाणा, हिसार और बिहार के कई ज़िलों में सैकड़ों युवाओं की ब्लड बैंक के सामने लाइन लगी हुई है घोसी के पूर्व सांसद के जन्मदिन के अवसर पर रक्त दान करने की। गाजीपुर में नवीन राय नेतृत्व में , मऊ में गोपाल राय के नेतृत्व में, बलिया में एडवोकेट सोनू पांडेय बसंत राय उत्कर्ष के नेतृत्व में , बनारस में – मनीष तिवारी , हनी सिंह , सचिन सिंह , राहुल राय के नेतृत्व में बीएचयू , प्रयाग राज में , लखनऊ में बिट्टु सिंह , दिल्ली में दिलीप जी , हरियाणा में अजय शर्मा , शिवम् के नेतृत्व में कुल 561 युवाओं ने रक्त दान किया । और यह केवल इस साल नहीं है बल्कि पिछले कई वर्षों से उनके समर्थक जब वह सांसद नहीं भी थे तब से करते आ रहे हैं , पिछले 6 वर्षों से तो गाजीपुर में कर रहे है नवीन राय से जब बात हुई तो उन्होंने बोला की सांसद जी के चाहने वालों का मक़सद केवल एक है की उनके जन्मदिन के अवसर पर ज़्यादा से ज़्यादा लोगों की मदद की जाये , रक्त दान – महादान होता है और अपने लोकप्रिय नेता को हम सभी लोग इस तरीक़े से अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित करते हैं। इस अवसर पर अनेकों वृद्धा आश्रमों में भोजन कराने का काम उनके समर्थकों द्वारा किया जाता है साथ ही अस्पतालों में मरीज़ों में फल वितरण और मंदिर मस्जिद में पूजा और दुआ खवानी की जाती है। इस अवसर पर रक्तदान करने वालों में ,नवज्योत राय विक्रांत सिंह प्यारेलाल यादव ,पवन , शिवांशु, हर्ष, अभिषेक, ओमकार राय , शिवम सौरभ, प्रतीक, दुर्गेश सहित 40 लोगो ने रजिस्ट्रेशन करा 21 लोगो ने दिया बाकी क्रम से शनिवार से करेंगे।