आमिर, देवल ब्यूरो ,डोभी, जौनपुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र (BRC), डोभी में स्थानीय प्राधिकारी निकाय सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री अजय प्रकाश सिंह 'केडी' सिंह एवं विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी (BDO) श्री नंदलाल कुमार द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में खंड शिक्षा अधिकारी श्री रमाकान्त सिंह ने कार्यशाला की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने शासन की प्राथमिकताओं जैसे ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत19पैरामीटर से मूलभूत सुविधाओं,निपुण भारत मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमो और डीबीटी (DBT) की धनराशि का बच्चों के लिए समुचित उपयोग पर प्रकाश डाला। ए.आर.पी. श्री राजेश यादव, श्री संजय गुप्ता, श्री राकेश सेठ एवं श्री संतोष यादव ने संयुक्त रूप से 'निपुण भारत मिशन' के लक्ष्यों पर अपना विशेष उद्बोधन दिया। टीम ने बताया कि कैसे सामूहिक प्रयासों से डोभी ब्लॉक को निपुण बनाया जा सकता है।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की बच्चियों ने सरस्वती वंदना ,स्वागत गीत और बाल विवाह पर नाटक मंचन कर सबका मन मोह लिया।जिसके लिए उनकी वार्डन ऋचा सिंह को सम्मानित किया गया
मुख्य अतिथि श्री अजय प्रकाश सिंह 'केडी' ने कहा कि राष्ट्र निर्माण की नींव प्राथमिक विद्यालयों में रखी जाती है। उन्होंने ग्राम प्रधानों का आह्वान किया कि वे 'ऑपरेशन कायाकल्प' के अंतर्गत प्रत्येक विद्यालयों को 19 पैरामीटर पर संतृप्त करते हुए आधुनिक स्वरूप प्रदान करें। विशिष्ट अतिथि BDO श्री नंदलाल कुमार ने विकास कार्यों में पारदर्शिता और गति लाने पर बल दिया। विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और हाल ही में 100 मेधावी छात्रों के बी एल डब्लू (BLW) वाराणसी भ्रमण को शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि बताया गया।
पूरे कार्यक्रम का कुशल एवं ओजस्वी मंच संचालन शिक्षक श्री सतीश कुमार यादव द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से शिक्षक संघ के अध्यक्ष आलोक रघुवंशी मंत्री संतोष सिंह व शिक्षक धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अरविंद सिंह, हिमांशु, अशोक सिंह, विजय यादव एवं संतोष सिंह सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। वहीं ग्राम प्रधानों में पवन कुमार चौबे, चंद्रिका यादव एवं अच्छेलाल राजभर सहित ब्लॉक के अन्य सम्मानित प्रधानों और एसएमसी अध्यक्षों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अंत में शिक्षक संघ के संरक्षक श्री संजय यादव ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।