देवल संवाददाता, गाजीपुर। सम्राट अशोक क्लब के तत्वावधान में शाह हास्पिटल वाराणसी के नेत्र चिकित्सक डा. अजय मौर्या और उनकी टीम ने फेकू कुशवाहा जी ग्राम रायपुर, पोस्ट- नोनहरा, जनपद -गाजीपुर, उत्तर प्रदेश की माता धनपति मौर्य जी उम्र 85 वर्ष की मृत्यु के पश्चात ऑपरेशन करके नेत्रदान कराया। धनपति मौर्य के चार सुपुत्र फेकू कुशवाहा, वीर बहादुर मौर्य, लाल बहादुर मौर्य और डॉक्टर तेज बहादुर मौर्य,एवं दो सुपुत्रियां उर्मिला मौर्य ,कुसुम मौर्य हैं। नेत्र दान के समय सम्राट अशोक क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा रविन्द्र मौर्य जी एवं जिलाध्यक्ष अरविंद कुशवाहा, जिला संयोजक श्रीनिवास, योगेन्द्र, राजकुमार, शैलेंद्र, विनोद, बबलू यादव प्रधान एवं बहुत काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी। जिनका अंतिम संस्कार आज शमशान घाट पर किया गया।