देवल संवाददाता, गाजीपुर।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 17.02.2026 को उ0नि0 श्री सन्तोष कुमार यादव मय हमराह द्वारा ग्राम पहलवानपुर नहर पुलिया के पास में चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0-59/2026 धारा- 305(a), 331(4) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त अखिलेश कुमार बिन्द पुत्र सुनील कुमार बिन्द को एक अदद चोरी की मोनो ब्लाक पम्प सेट के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बी0एन0एस0 की बढोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
अखिलेश कुमार बिन्द पुत्र सुनील कुमार बिन्द निवासी ग्राम सराय सरीफ थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर उम्र करीब 22 वर्ष
*बरामदगी -* एक अदद चोरी की मोनो ब्लाक पम्प सेट ।
*आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0-59/2026 धारा-305(a), 331(4), 317(2) बी0एन0एस0थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर