देवल संवाददाता, आजमगढ़ बूढ़नपुर युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग जनपद आजमगढ़ द्वारा आयोजित खेल स्पर्धा 2025 26 के अंतर्गत विधानसभा अतरौलिया के उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय खेल स्पर्धा का आयोजन दिनांक 12 दिसंबर 2025 व 13 दिसंबर 2025 को किया जा रहा है जिसके अंतर्गत आज दिनांक 12 दिसंबर 2025 को उद्घाटन किया गया कार्यक्रम के मुख्यातिथि भाजपा लालगंज के जिला अध्यक्ष माननीय विनोद राजभर जी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से भाईचारे को बढ़ावा मिलता है।विशिष्ट अतिथि विकासखंड कोयलसा के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि खेल की बदौलत खिलाड़ी अपनी वह अपने क्षेत्र का नाम रोशन करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विकासखंड अधिकारी कोयलसा सागर सिंह ने बताया कि ग्रामीण खेल प्रतियोगिता से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को भी एक अवसर प्रदान होता है इसकी बदौलत वह अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय स्तर की खेलों में प्रतिभा कर सकते हैं। आज की खेल प्रतियोगिता में 400 मीटर बालक वर्क सीनियर में आदित्य प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं विकास द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग राममिलन निषाद प्रथम विनोद प्रजापति द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में सौरभ यादव प्रथम स्थान प्राप्त किया द्वितीय स्थान वीरेंद्र गिरी ने प्राप्त किया। वही 400 मीदौड़ प्रतियोगिता में प्रीति ने प्रथम स्थान हासिल किया काजल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वही बालिका वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज अतरौलिया ने प्रथम स्थान हासिल किया किसान बालिका इंटर कॉलेज रानीपुर । ने द्वितीय स्थान हासिल किया। लंबी कूद में बालिका वर्ग में मुस्कान प्रथम स्थान हासिल की वही रिशु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया उक्त जानकारी क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रोहित यादव ने दी।इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी लालगंज अनीश कुमार मौर्य क्षेत्रिय युवा कल्याण अधिकारी उमेश कुमार भारत शुभम साहू एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आस्था सिंह पीआरडी के जवान मुनीर अहमद प्रेमचंद यादव अखिलेश चंद्र वर्मा श्याम राज वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे
उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय खेल स्पर्धा का हुआ आयोजन
दिसंबर 12, 2025
0
Tags