देवल संवाददाता, प्रयागराज में 15 दिसंबर को होने वाले छात्र आंदोलन को लेकर जिला प्रशासन पहले से ही सक्रिय हो गया है। इसी कार्रवाई के तहत आज सुबह जनपद आजमगढ़ में समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष कुणाल मौर्य और उनके साथ आशुतोष चौधरी सहित कई अन्य छात्र नेताओं को कोतवाली पुलिस ने उनके घरों से हिरासत में ले लिया।
सोशल मीडिया पर यह खबर फैलते ही अन्य समाजवादी नेता कोतवाली पहुंचने लगे। सांसद धर्मेंद्र यादव ने प्रशासन से बातचीत की, जबकि जिला अध्यक्ष हवलदार यादव और जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह अपने समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंच गए।
जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा- लोक सेवा आयोग अब तमाशा आयोग बन गया है। भर्तियां निकल नहीं रही हैं, और जो निकल रही हैं उनके पेपर लीक हो रहे हैं। जिनके पेपर हो भी गए हैं, उनके परिणाम अभी तक घोषित नहीं हुए।
छात्र आंदोलन को दबाने की कोशिश
हवलदार यादव ने बताया कि चार साल पहले भरे गए फार्मों की परीक्षाएं अभी तक पूरी नहीं हो पाई हैं। छात्र प्रयागराज में रहकर सालों से प्रतियोगी परीक्षाओं की कारण उन्होंने लोक सेवा आयोग के घेराव का निर्णय लिया है। इस आंदोलन का समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी समर्थन किया है।
जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि छात्र हमेशा अपने आंदोलन के माध्यम से सरकार को आइना दिखाते रहे हैं। लेकिन यह पहली बार है जब सरकार छात्र आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रही है। छात्र अपने आंदोलन के जरिए अपने हक की मांग कर रहे हैं, जिसे सरकार अभी तक देने को तैयार नहीं है। समाजवादी पार्टी प्रयागराज में होने वाले छात्र आंदोलन को अपना नैतिक समर्थन दे रही है।