देवल संवाददाता, मऊ। मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत जिलाधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार महिला कल्याण विभाग द्वारा मेगा इवेंट अनंता (प्रेरक महिलाओं/ बालिकाओं की पहचान व सम्मान) कार्यक्रम का आयोजन विकास खंड कोपागंज के काछीकला ग्राम सभा मे किया गया, जिसमें महिला कल्याण विभाग की हब फार इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन की टीम द्वारा सामाजिक कार्यकर्ती ममता राय को समाज मे उत्कृष्ट कार्य करने हेतु मोमेंटम एवं शाल देकर सम्मानित किया गया तथा उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया, जिसमें बताया गया कि महिलाओं के सम्मान के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रही है, जिसका लाभ महिलाएं स्वयं ले सकती हैं,इसके लिए महिलाओं को जागरूक होना आवश्यक है। कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाएं व बालिकाएं उपस्थित रहीं,जिन्होंने संघर्ष कर अपने सपनों को पूरा किया तथा लोगों को प्रेरित किया साथ ही साथ कार्यक्रम मे विभाग द्वारा संचालित महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित समस्त योजनाओं के विषय मे एवं हेल्प लाइन नंबरों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी।कार्यक्रम मे हब फॉर इम्पॉवरमेंट ऑफ वूमेन से डिस्टिक मिशन को-ऑर्डिनेटरअर्चना राय,जेंडर स्पेशलिष्ट राखी राय,सहायक लेखाकार अरविन्द यादव,सामाजिक कार्यकर्ती ममता राय एवं समूह सखी तथा ग्रामीण महिलाएं/ बालिकाएं उपस्थित रहीं।
मिशन शक्ति विशेष अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला को किया गया सम्मानित
नवंबर 07, 2025
0
Tags
