कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 127 वीं मन की बात कार्यक्रम को जनपद के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन और जिला संयोजक दिलीप पटेल देव के संयोजन में सुना।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने टांडा विधान सभा क्षेत्र के सद्दरपुर मण्डल की बूथ संख्या 14 सुलेमपुर में भाजपा बूथ समिति के साथ सुना। पूर्व जिलाध्यक्ष ने मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद कहा कि मोदी जी ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर उनके व्यक्तित्व और देश हित में किए गए कार्यों की चर्चा किया। कहा कि मोदी जी ने छठ पर्व की शुभ कामनाओं के साथ देश की अहम उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कहा कि छठ महापर्व संस्कृति,प्रकृति और समाज के बीच गहरी एकता का प्रतिबिंब है।उन्होंने त्यौहारों में स्वदेशी समानों की बड़ी बिक्री और स्वच्छता अभियानों की सफलता का जिक्र किया। आपरेशन सिंदूर ने हर भारतीय को गर्व से भर दिया है। इस बार उस इलाकों में भी खुशियों के दीप जलाए गए, जहां कभी नहीं जलाए गए। माओवादी आतंक का अंधेरा छाया रहता था। जीएसटी बचत उत्सव को लेकर भी लोगों में बहुत उत्साह है। बाजारों में स्वदेशी समानों की खरीददारी जबरदस्त तरीके से बढ़ी।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि जनपद के 1421 बूथों पर 13782 लोगों ने मन की बात कार्यक्रम को सुना।
मन की बात कार्यक्रम को मुख्य रूप से एम एल सी डॉ हरिओम पाण्डेय,विधायक धर्म राज निषाद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमा शंकर सिंह, चेयर मैन चंद्र प्रकाश वर्मा, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, गौरव सिंह, आनंद वर्मा, जिला उपाध्यक्ष डॉ राना रणधीर सिंह, मनोज मिश्र, डॉ रजनीश सिंह, रमेश चंद्र गुप्ता, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, अमरेंद्र कांत सिंह, सुरेश कन्नौजिया, चंद्रिका प्रसाद, संजय सिंह, दीपक तिवारी,विनय पाण्डेय, पंकज वर्मा, डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह, आनंद श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारियों ने सुना।
