बरदह, आजमगढ़। दिनांक 28.10.2025 को उ0नि0 अम्बुज कुमार राही मय हमराह हे0का0 मनोज सिंह थाना पर उपस्थित हुए और एक लिखित तहरीर दाखिल की, जिसमें उल्लेख किया गया कि अमर कुमार नामक व्यक्ति द्वारा अपनी फेसबुक आईडी से भगवान शंकर के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। उक्त टिप्पणी से धर्म विशेष के लोगों में तनाव एवं कसीदगी की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना थी।
तहरीर के आधार पर थाना बरदह पर मु0अ0सं0 332/2025 धारा 353(2) बीएनएस बनाम अमर कुमार पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम पुरसुड़ी थाना बरदह जनपद आजमगढ़ पंजीकृत किया गया। दिनांक 30.10.2025 को व0उ0नि0 सुरेश चन्द्र मिश्रा मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त अमर कुमार पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम पुरसुड़ी थाना बरदह जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया।
