देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। सपा जिला कार्यालय पर गत गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनायी गई। सपा के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। बाद आयोजित संगोष्ठी में जिलाध्यक्ष ने महात्मा गांधी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।
जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हमें केवल एक ऐतिहासिक दिन की याद नहीं दिलाते, बल्कि यह हमारे जीवन में प्रेरणा का स्रोत भी है। आज हम लोगों को संकल्प लेना चाहिए कि हम सत्य अहिंसा सादगी और कर्तव्य निष्ठा के मार्ग पर चले और भारत को महान बनाने में अपना योगदान दें। दोनों महान आत्माओं की जयंती पर हम लोग शत-शत नमन करते हैं। 2 अक्टूबर पर सत्य और अहिंसा का मार्ग अपनायाएं। गांधी जी की सिख और शास्त्री जी का नारा हमें आज भी प्रेरित करता है। सादगी और ईमानदारी ही असली ताकत है। जय जवान जय किसान यही भारत की पहचान है। सत्य और अहिंसा ही असली
हथियार है। गांधी जी और शास्त्री जी का जीवन हर भारतीय के लिए आदर्श है। उन्ही लोगों के आदर्श पर चलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज समाज को एक साथ लेकर चलने का काम कर रहे हैं और उनकी लड़ाई सदन तक लड़ने का काम कर रहे हैं। संगोष्ठी में मुख्य रूप से राम भरोसे सिंह पटेल, मोहम्मद सईद कुरैशी, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, त्रिपुरारी गोड़, सरदार पारब्रह्म सिंह, विमलेश कुमार सिंह, विष्णु कुशवाहा, दीपक केशरी, सत्यम पांडेय आदि मौजूद रहे।
.jpeg)