कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।भारत रत्न लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती एकता दिवस पर शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन एवं जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव के संयोजन में जनपद के सभी बूथों पर श्रद्धा पूर्वक सरदार पटेल के मूर्ति और चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया गया।
सरदार पटेल की जयंती पर पुलिस लाइन से निकली सद्भावना पद यात्रा में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ ही जिला एवं पुलिस प्रशासन के लोगों की सहभागिता सद्भावना यात्रा में रही।
पुलिस लाइन से निकली सद्भावना पद मार्च पटेल नगर स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ सम्पन्न होने के बाद मुख्य अतिथि अर्चना मिश्रा ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल जी का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नडियाद गांव में हुआ था। ग्रामीण परिवेश से चलते उनका विवाह 11- 12 वर्ष की अल्प आयु में जावेरी बाई के साथ सम्पन्न हुआ। सन् 1909 में उनकी पत्नी का निधन हो गया था। सन् 1910 में बल्लभ भाई बैरिस्टरी की पढ़ाई पूरी करने के लिए लंदन चले गए थे। कांग्रेस पार्टी ने उनके साथ न्याय नहीं किया उनको उचित स्थान नहीं दिया। कहा कि यदि सरदार पटेल देश के पहले प्रधानमंत्री होते तो आतंकवाद और कश्मीर समस्या न होती और आज देश विकसित हो चुका होता।
भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि 15 दिसंबर 1950 भारत के दुर्भाग्य का दिन था जब सरदार पटेल जी ने अन्तिम सांस लिया था। सरदार पटेल जी यदि और कुछ दिन जीवित रहते तो संभवतः भारत का चित्र कुछ और ही होता। देश की विभिन्न रियासतों को उन्होंने स्वप्रयास से भारत में विलय करवा कर भारत को वृहद रूप दिया था। वह लौह पुरुष थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश के कोने कोने से लौह संग्रह कर सरदार पटेल जी की विशाल मूर्ति गुजरात में स्थापित करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया था। कहा कि सरदार पटेल जी को भाजपा सरकार में ही उचित सम्मान मिला।
सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती पर विभिन्न क्षेत्रों में निकली सद्भावना पद मार्च और बूथों पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से एम एल सी डॉ हरिओम पाण्डेय पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय, विधायक धर्म राज निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, कपिल देव वर्मा, राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमा शंकर सिंह, विद्यावती राजभर,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू, चेयर मैन चंद्र प्रकाश वर्मा,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद वर्मा, ब्लाक प्रमुख संजय सिंह, गौरव सिंह, जिला उपाध्यक्ष डॉ राना रणधीर सिंह, मनोज मिश्र, रमेश चंद्र गुप्ता, डॉ रजनीश सिंह, सुमन पाण्डेय,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, अमरेंद्र कांत सिंह, सुरेश कन्नौजिया, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला मंत्री दीपक तिवारी, संजय सिंह, चंद्रिका प्रसाद, विनय पाण्डेय, पंकज वर्मा, सुनील पासवान, डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह,जावेद मलिक, राजकुमार सेठ, जगदीश राजभर, गौरव श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
