आजमगढ़। साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं पीड़ितों की धनराशि की रिकवरी हेतु *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर जागरूकता एवं साइबर अपराध नियंत्रण अभियान* के तहत थाना निजामाबाद पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 05.09.2025 को आवेदक/पीड़ित *मोहम्मद आजम पुत्र मोहम्मद इसराइल निवासी फरिहा, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़* के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते से बिना जानकारी के *₹94,937 की धनराशि* कट गई थी। इस संबंध में पीड़ित द्वारा *साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930* पर शिकायत संख्या 33109250112841 दर्ज कराई गई थी।
थानाध्यक्ष निजामाबाद *उ0नि0 हीरेन्द्र प्रताप सिंह* के निर्देशन में साइबर टीम द्वारा जांच की गई तो यह पाया गया कि आवेदक ने अनजाने में व्हाट्सएप के माध्यम से *एक .apk फाइल इंस्टॉल कर ली थी, जिससे मोबाइल का एक्सेस फ्रॉडस्टर को मिल गया था। आरोपी ने SMS बाम्बर के माध्यम से सैकड़ों संदेश भेजकर OTP/UPI लिंकिंग संदेशों को छिपा दिया और ₹94,937 की धोखाधड़ी* कर ली।
साइबर टीम की तकनीकी जांच, बैंक नोडल अधिकारियों से समन्वय एवं सतत प्रयासों से *₹10,000 राशि PayU पेमेंट गेटवे से तथा शेष ₹72,937.50 राशि Ease Buzz पेमेंट गेटवे के माध्यम से रिकवर कर कुल ₹82,937.50 आवेदक के खाते में* सफलतापूर्वक वापस कराई गई।