मेहनगर, आजमगढ़। दिनांक 10.10.2025 की रात्रि ग्राम जमुखा थाना मेहनाजपुर में भूमि विवाद एवं पुरानी रंजिश के चलते चिन्तामणि विश्वकर्मा पुत्र सूरजमन विश्वकर्मा पर उनके पड़ोसी शुभम विश्वकर्मा पुत्र सन्तोष विश्वकर्मा द्वारा धारदार हथियार (कुल्हाड़ी) से हमला किया गया था, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। इस सम्बन्ध में थाना मेहनाजपुर पर *मु.अ.सं. 104/25 धारा 109/351(3) बीएनएस* पंजीकृत किया गया था। घटना के अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम सक्रिय की गई। दिनांक 12.10.2025 को व0उ0नि0 राजेन्द्र कुमार मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त *शुभम विश्वकर्मा पुत्र सन्तोष विश्वकर्मा निवासी ग्राम जमुखा थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़* को *मेहनाजपुर बाजार से समय 09.05 बजे* गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने पुरानी रंजिश के कारण घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद टंगारी बरामद की गई।
हत्या के प्रयास में वांछित 01 अभियुक्त घटना में प्रयुक्त 01 अदद टंगारी के साथ गिरफ्तार
अक्टूबर 12, 2025
0
Tags