देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। कोन थाना परिसर में मंगलवार को मिशन शक्ति 5.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने मौजूद महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा व साइबर अपराध के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
नारी सुरक्षा नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याण कारी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के बारे में विस्तार से बताया गया।
वन स्टाप सेंटर की अनुराधा जायसवाल ने हेल्पलाइन नंबर मसलन 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्रकाश डाला। कहा कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में महिलाएं एवं बालिकाएं इन नंबरों पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। महिलाओं की शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण किया जाएगा। बताया कि साइबर क्राइम की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए शासन स्तर पर हेल्पलाइन नंबर 1930 जारी किया गया है। साइबर काइम पीड़ित व्यक्ति कभी भी 1930 पर काल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। इस मौके पर संजीव कुमार सिंह, दीक्षा तिवारी, राकेश राय, शिवनारायण यादव, भागवत राय, विकास कुमार, विनय यादव, ईश्वर चंद्र, कमाल अहमद आदि मौजूद रहे।