देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। बिहार के दरभंगा में बीते दिनों कांग्रेस के एक कार्यकम में नारेबाजी के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ किए गए अभद्र टिप्पणी से संबंधित कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने आकोश है। सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा के बैनर तले महिलाओं ने जुलूस निकाल कर विरोध दर्ज कराया। भाजपा जिला कार्यालय से जुलूस की शक्ल में निकली महिलाओं ने वाराणसी-शक्तिनगर हाइवे पर कांग्रेस के जिला कार्यालय के समीप पहुंच कर राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कीं। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जुलूस में शामिल महिलाओं से काफी नोंकझोंक भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों दलों के नेताओं को समझा-बुझा कर मामला शांत कराया।
बताया गया कि बिहार के दरभंगा में बीते दिनों कांग्रेस के एक कार्यक्रम में शामिल राहुल गांधी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कुछ लोगों ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किया था। पीएम मोदी पर की गई अभद्र टिप्पणी से संबंधित कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही भाजपाईयों में गहरा आकोश व्याप्त है। इसी कम में सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह व नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद के नेतृत्व में महिलाओं ने भाजपा जिला कार्यालय से राहुल गांधी का प्रतिकात्मक चित्र लेकर जुलूस की शक्ल में कांग्रेस कार्यालय पहुंची। यहां उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कीं। वहीं, कांग्रेस कार्यालय पर मौजूद कांग्रेसियों ने इसका कड़ा विरोध किया। इसे लेकर भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी नोंकझोंक भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों दलों के नेताओं को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।