देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। भाजपा जिला कार्यालय में गुरुवार को एकात्म मानववाद अंत्योदय के प्रणेता पं दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती मनायी गई। पूर्व विधान परिषद सदस्य स्नातक केदार नाथ सिंह, जिला प्रभारी अनिल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने पं उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधान परिषद सदस्य केदार नाथ सिंह ने कहा कि कुशल संगठनकर्ता, एकात्म मानववाद के प्रणेता, प्रखर वक्ता एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव रखने वाले पं दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 हुआ था। पं दीनदयाल भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहे। उन्होंने भारत के सनातन विचार धारा को अनुकुल रुप से प्रस्तुत करते हुए एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी। उनके पदचिन्हों पर चलकर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके पदचिन्हों पर चलकर प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभा रहे है। जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि भारत माता के महान सपूत और एकात्म मानववाद के प्रणेता पं दीनदयाल उपाध्याय ने देश को समृद्ध की राह दिखाया है। समाज के अंतिम व्यक्ति को उपर उठाना आज भी भारत के विकास माडल को प्रेरित करता है। ये सिद्धांत समावेशी और राष्ट्र निर्माण के लिए अति आवश्यक है। इस मौके पर घोरावल विधायक अनिल मौर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, धर्मवीर तिवारी, पूर्व सांसद नरेन्द्र कुशवाहा, रामलखन सिंह, नागेश्वर देव पांडेय, शारदा खरवार, उदयनाथ मौर्या, रंजना सिंह, कृष्णमुरारी गुप्ता, शंम्भू नारायण सिंह, कैलास बैसवार, आलोक सिंह, ममता सिंह, बीएन गुप्ता, उमेश पटेल, दिलिप चौबे, पुष्पा सिंह, गुड़िया त्रिपाठी, दिलिप मौर्या, राघो सिंह, मनीष पटेल, विनय श्रीवास्तव, रामबली मौर्या, विशाल गुप्ता, मंजू गिरी, ज्योति खरवार, सुनिल सिंह आदि मौजूद रहे।