देवल, ब्यूरो चीफ,डाला, सोनभद्र। नगर पंचायत डाला बाजार में निर्माणाधीन सीसी सड़क के कार्य को मौके पर पहुंची नगर पंचायत अध्यक्ष ने रोकवा दिया। नपा अध्यक्ष के इस कृत्य से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगो ने इनपर तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि जनहित के मद्देनजर नगर पंचायत डाला बाजार के वार्ड 9 में लल्ल लाइनमैन के घर से दिनेश कनौजिया के घर तक निर्माणाधीन सीसी सड़क के कार्य को नपं अध्यक्ष द्वारा रोकवा दिया गया। लोगों ने बताया कि इस निर्माण कार्य के लिए ठेकेदार द्वारा बकायदे टेंडर डाला गया था। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने पर निर्माण कार्य कराया जा रहा था, लेकिन अध्यक्षा ने इस पच नाराजगी जताते हुए ठेकेदार द्वारा कराए जा रहे कार्य को बंद करा दिया गया। इस पर जब ठेकेदार ने नपं अध्यक्ष से सवाल किया तो उन्होंने कार्य प्रारंभ होने से पूर्व उनसे मौके पर पूजा-अर्चना न कराय जाना बताया गया। कहा कि जब वे निर्माण कार्य के लिए मौके पर पूजा-अर्चना करेंगी, तब कार्य होगा। नपं अध्यक्ष के इस कृत्य से नगरवासियों में आकोश है। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने स्थानीय लोगों के साथ नपं अध्यक्षा के घर पहुंच कर नाराजगी जताई। इस दौरान नपं अध्यक्षा ने आकोशित लोगों से कहा कि निर्माण कार्य के गुणवक्ता लिस्ट की बोर्ड मौके पर लागत सहित पहले लगाई जाएगी। बाद कार्य शुरू कराया जाएगा। यह पारदर्शिता के लिए जरूरी है। नपं अध्यक्षा का यह बात सुनकर नागरवाशियों व सपा कारकर्ता मौके से वापस लौट गए। सभी नपं कार्यालय पहुंच कर अधिशासी अधिकारी से मुलाकात किया। ईओ ने बताया कि कार्य रोकने के मुख्य कारण में नपं अध्यक्ष ने सड़क निर्माण से पूर्व उनसे मौके पर पूजा-पाठ नहीं कराए जाने की जिक किया गया है। उधर लगाए जा रहे आरोपों के बावत नपं अध्यक्षा से संपर्क कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया लेकिन वे मौजूद नहीं मिली। लिहाजा उनका पक्ष नहीं लिया जा सका।