देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। महिला कल्याण विभाग द्वारा संकल्प के अंतर्गत 10 दिवसीय अभियान के अंतिम दिन नगर के बाल गृह बालिका में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन सोनभके जिला प्रोबेशन अधिकारी पुनीत टंडन के निर्देशानुसार पुर्ववासी ग्रामीण उत्थान विकास सेवा समिति द्वारा संचालित बाल गृह बालिका राबर्ट्सगंज में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में डीएमसी नीतू यति, जीएस साधना मिश्रा, सीमा द्विवेदी, संस्था अधीक्षिका नीलम सिंह आदि ने कहा कि स्टेम विज्ञान तकनीकी, इंजीनियरिंग और गणित के क्षेत्र करियर बनाने के लिए महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कहा कि हमें विज्ञान और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में लैंगिक असमानता की समस्या से निपटने की जरूरत है। यह विषय वेतन मामले में पुरुषों और महिलाओं के बीच अंतर को कम करने में काफी अहम भूमिका अदा कर सकते हैं। महिलाओं को सशक्त बनाने से न केवल व्यक्तियों को लाभ होगा, बल्कि इससे विविध भरे नजरों और अब तक इस्तेमाल नहीं किए गए संभावनाओं के द्वारा भी खुलेंगे। यह बातें गरीबी उन्मूलन कुशल मजदूरों की कमी और टिकाऊ आविष्कार जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए भी हम है, यह सब आर्थिक विकास को रफ्तार देते हैं। साथ ही बाल गृह बालिका में मेहंदी सिलाई कढ़ाई, बुनाई, हस्तशिल्प प्रतियोगिता कराई गई, प्रतियोगिता में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं को बताया गया। कार्यक्रम में रिंकू, राखी सरिता, श्वेता आदि उपस्थित रहीं।