देवल संवाददाता, आजमगढ़। डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में आज दिनांक- 24.09.2025 को आजमगढ़ पुलिस द्वारा निम्नवत कार्यवाहियां की गयी।
दिनांक 07.07.2025 को वादी सत्यवंत सिंह पुत्र राणा प्रताप सिंह निवासी ग्रा0 खेतापट्टी,पो0- दीदारगंज आजमगढ़ द्वारा लिखित तहरीर दिया गया कि वह अपने किराने की दुकान पर था कि बाईक सवार 3 व्यक्ति आकर 10 रूपये का पान मसाला मांगे और जैसे ही मैं अपनी मोबाईल काउंटर पर रखकर समान देने के लिए मुडा कि इसी दौरान वे मेरी मोबाईल चोरी करके लेकर चले गये। लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 186/25 धारा 303(2) BNS मु0अ0स0 186/25 धारा 303(2) BNS बनाम अज्ञात चोर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। दिनांक 24.09.2025 को उ0नि0 अनिल कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्तों 1. सत्येदव पुत्र रामचन्दर निवासी अमरेथूआं थाना खेतासराय जनपद जौनपुर उम्र करीब 22 बर्ष 2.रितिक पुत्र रामधनी निवासी अमरेथूआं थाना खेतासराय जनपद जौनपुर उम्र करीब 21 बर्ष 3.नितिन पुत्र मटरु निवासी अमरेथूआं थाना खेतासराय जनपद जौनपुर उम्र करीब 19 बर्ष को सुघरपुर मोड से गिरफ्तार किया गया।