सिधारी, आजमगढ़। दिनांक 12.08.2025 को वादिनी मोनिका सिंह पत्नी धीर बहादुर सिंह साकिन पीवाताल जनपद मऊ हाल पता सम्मोपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ मय हमराह पति खुद के उपस्थित थाना आकर एक लिखित तहरीर दी कि दो अज्ञात महिलाओं द्वारा वादिनी के गले से सोनें की चैन चुरा लेनें के संबंध में दाखिल किया कि दाखिला तहरीर मु0अ0सं0 390/25 धारा 304(2) बीएनएस बनाम लाल साड़ी पहनें महिला नाम पता अज्ञात के पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना उ0नि0 विधनेश वर्मा द्वारा सम्पादित किया गया। दिनांक 11.09.2025 को उ0नि0 विधनेश वर्मा थाना सिधारी आजमगढ़ हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में विवेचना के दौरान कमिश्नरी रोड़ सिधारी पार्क के पास से अभियुक्ता 1. संजू उर्फ राधिका पत्नी पिन्टू उर्फ संजय उर्फ आर्यन ग्राम मजुरी हाटा थाना मझगांवा जनपद गोरखपुर हाल पता फरसाड़ थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर उम्र करीब 40 वर्ष, 2. फूलमती उर्फ केवलमती पत्नी जुलमी निवासी मजुरी हाटा थाना मझगांवा जनपद गोरखपुर हाल पता सहजौली थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर उम्र करीब 58 वर्ष को मुखबिर के सूचना पर समय 11.50 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया ।