देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि प्रदोश को जिला मुख्यालय के प्रमुख शहर सोनभद्र नगर में महिलाओं ने कांवड़ यात्रा निकाल कर दूग्धेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। मंदिर समिति के सचिव गोविंद केशरी के नेतृत्व में नगर के राम जानकी मंदिर से कांवड़ यात्रा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान यात्रा में शामिल महिलाएं बोल बम का नारा लगाते हुए डीजे की धून पर नाचते-गाते बाबा के धाम पहुंची।
यह कांवड़ यात्रा संस्कृति, साहित्य, कला, धर्म, अध्यात्म की पताका संपूर्ण विश्व में फहराने वाले सुप्रसिद्ध शिव पुराण कथा वाचक मध्य प्रदेश सीहोर के पीठाधीश्वर प्रदीप मिश्रा के आवाह्न पर निकाली गई थीं। यात्रा में शामिल महिलाएं पूरे नगर का भ्रमण कर दूग्धेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। बाद सभी ने कतारबद्ध होकर बारी-बारी से बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। बाद आयोजित रुद्राभिषेक में शामिल हुई। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस मौके पर प्रतिभा देवी, उमा केसरी, सपना, किरण देवी, सीमा, रानी, सुमन, उषा, गीता श्वेता, पूजा, दीपिका गुप्ता, सरिता, रीता, बबीता, निशु, सिमा, कृष्ण मुरारी गुप्ता, राजेश केसरी, मंगल केसरी, पिंटू गुप्ता, गोपाल, राजेश, संगम, मंगल केसरी, हरिहर, महेश द्विवेदी आदि शिवभक्त मौजूद रहे।