देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन के बैनर तले महिलाओं ने सदर तहसील परिसर में जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। बाद महिलाओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी प्रतिनिधि को सौंपा।
आल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन के प्रदेश कमेटी के सदस्य ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार चरम पर है। महिलाओं पर बढ़ते अपराध के मामले में यूपी पहले स्थान पर है। प्रदेश के लगभग हर जिले से महिलाओं के साथ बलात्कार, हत्या, अपहरण और सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं हर रोज सामने आती है। कई घटनाओं में तो अपराधियों और बलात्कारियों को कड़ी सजा दिलाने के बजाए उन्हें संरक्षण दिए जाने का मामला सामने आता है। कई मामलों में पुलिस एफआईआर तक दर्ज नहीं करती है। महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर राज्य महिला आयोग की चुप्पी बताती है कि महिला आयोग की अपनी कोई भूमिका नहीं रह गई है। कहा कि प्रदेश में महिलाएं महंगाई, कर्ज, बेरोजगारी की मार झेल रही हैं। स्मार्ट परियोजनाएं गरीब परिवारों की चैन छीन रही हैं। कहा कि बच्चों की कम उपस्थिति पर सरकारी स्कूलों को मर्ज करने के प्रदेश सरकार के आदेश से तमाम लड़कियां शिक्षा वंचित हो गई है। इस मौके पर शेख अमीना खातून, शेख जुबेदा खातून, कमली कोल, अनीता भारती, हीरावती कोल, माला भारती, सुशील भारती, बसंती कोल, मीना पनीका, सुधाकर यादव, सुरेश कोल, शंकर कोल, बाबूलाल भारती आदि मौजूद रहे।