देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। विशिष्ट स्टेडियम तियरा में तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संत जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय द्वारा विशिष्ट स्टेडियम तियरा में विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों के लिए आयोजित तिरंदाजी प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि क्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद व विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य आदर्श इंटर कालेज राबर्ट्सगंज संतोष मौर्या ने प्रधानाचार्य संत जेवियर्स उ.मा. विद्यालय एके जॉन, जनपदीय सचिव सुनील कुमार राव, व्यायाम शिक्षक जगदम्बा प्रसाद, निर्णायक विश्वास शर्मा के साथ दीप प्रज्जवलित करके किया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए कुल 50 बच्चों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न आयु वर्गों में अंडर 14 में अंकित, सूर्याश, आदित्य, अंशिका, अनन्या, अंडर 17 में अखिलेश गुप्ता, संगम पाल, धैर्य, युगांक, नंदिनी मौर्य, सुलेखा यादव, अंडर-19 में विशाल प्रजापति, विशाल मौर्य, सोनम, सपना, दीक्षा मिश्रा ने क्वालीफाई किया। व्यायाम शिक्षक जगदंबा प्रसाद ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिता के आयोजन से जनपद की तीरंदाजी खेल को बढ़ावा मिलता है। प्रतिभागियों को जनपद के बाद मंडल स्तर ले जाया जाएगा। वहां से क्वालीफाई होने पर प्रतिभागी छात्रों को राज्य स्तर, राष्ट्रीय स्तर व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिलता है। आज के प्रतियोगिता में क्वालीफाई करने वाले प्रतिभागी एक अगस्त को विशिष्ट स्टेडियम में होने वाले मंडलीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेंगे।