देवल संवाददाता, आजमगढ़। जनपद अतरौलिया थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में मुख्य अभियुक्त सुधांशु तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई 28 जुलाई 2025 को सुधांशु तिवारी के नदौली मंहगूपुर धाहर स्थित घर से की गई।
24 जून 2025 को पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना अतरौलिया में मुकदमा संख्या 0214/25 दर्ज किया गया था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि सुधांशु तिवारी ने 26 मार्च 2025 को उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसे व उसके परिजनों द्वारा मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। मुकदमे में सुधांशु तिवारी के साथ उनके पिता श्यामप्रकाश तिवारी, माता मुन्नी देवी और भाई जगदम्बा तिवारी को भी नामजद किया गया है। मुकदमा धारा 69, 115(2), और 351(3) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया।
28 जुलाई को उपनिरीक्षक विनय कुमार यादव और कांस्टेबल उमेश कुमार की टीम ने सुधांशु तिवारी को सुबह 10:35 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के कारण बताते हुए उसे पुलिस हिरासत में लिया गया और नियमानुसार न्यायालय/जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस अन्य नामजद अभियुक्तों की तलाश में जुटी है।