देवल संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह जी का जन्मदिन पार्टी कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आज भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी जिला अध्यक्ष श्री ध्रुव कुमार सिंह जी का जन्मदिन पार्टी कार्यालय पर हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के जिला मंत्री श्री अश्विनी मिश्र जी द्वारा केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। इस विशेष अवसर पर मंटू मिश्र, भोला यादव, विशाल मिश्र सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे और जिला अध्यक्ष जी को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कार्यक्रम का माहौल अत्यंत सौहार्दपूर्ण और आत्मीयता से भरा रहा, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने अपने प्रिय नेता के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।