देवल संवाददाता, आजमगढ़ में थाना तरवा क्षेत्र में किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया गया। वादिनी मुकदमा थाना तरवा के अनुसार वादिनी की पुत्री घर से यह कहकर गयी कि हम कंचनपुर बाजार थाना तरवां में कपड़ा खरीदने जा रहे। वह गयी फिर घर वापस नही आयी, बहुत खोजबीन किया लेकिन कुछ पता नही चला। धारा 137(2) बीएनएस बनाम अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। अपहृता की बरामदगी व अन्तर्गत धारा- 180 बीएनएस का बयान व अभियुक्त के गिरफ्तारी के आधार पर धारा-87/64 बीएनएस व ¾ पाक्सो एक्ट बढोत्तरी की गयी है।
उ0नि0 जयप्रकाश व मय हमराह के अपहृता उम्र करीब 16 वर्ष बरामद तथा अभियुक्त अंकित उर्फ अनिल कुमार यादव पुत्र गोविन्द यादव निवासी घुरेहटा (पुरे दरियाव का पूर्वा ) थाना इनायत नगर जनपद अयोध्या उम्र 21वर्ष को कंचनपुर बाजार, थाना तरवां से पुलिस हिरासत में लिया गया है।