देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के बढ़ौली गांव में रविवार की देर रात घर पर सो रहे एक व्यक्ति को कार से आए दबंगों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल देवकी उम्र 65 वर्ष को उपचार के लिए जिला अस्पताल से वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार बढ़ौली गांव निवासी देवकी पुत्र रामदास अपने घर पर सो रहा था। उसी दौरान दबंगों ने उसके घर पर पहुंच कर उसे गोली मार दिया, जिससे वह घायल हो गया। बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने वस्तु स्थिति का जायजा लेने के बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि घटना में संलिप्त तीन आरोपी पंकज पांडेय निवासी गोरारी, अनिल चौबे निवासी बढौली व अजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने जानकारी दी है कि बढ़ौली निवासी देवकी अक्सर शराब के नशे में उन लोगों को गालियां देता था। बीती रात तीनों आरोपियों ने भी शराब का सेवन किया। बाद उसके घर पर पहुंच कर देवकी को गोली मार दिया। एएसपी ने बताया कि घायल देवकी को उपचार के लिए जिला अस्पताल से वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है और अब वह खतरे से बाहर है।