देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। वृक्षारोपण जन अभियान के तहत बौद्ध विहार घोरावल नेवारी में वन विभाग द्वारा वृहद वृक्षारोपण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख दीपक सिंह पटेल रहे। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख ने कहा कि जीवन के लिए पौधे आवश्यक है। इन पौधों से हमें आक्सिजन मिलता है। पेड़ ही जीवन आधार है। एक पेड़ मां के नाम पर वृक्षारोपण किया गया। पर्यावरण संतुलन के लिए सभी लोगो को अधिकाधिक वृक्षा रोपण करना होगा। ग्राम पंचायत में भी पौध रोपण किया गया। इस मौके पर भाजपा के कैलाश नाथ, राजेश दुबे, मनीषा राय, नागेंद्र सिंह, वन क्षेत्राधिकार ज्ञानेश कुमार, वन दरोगा अमलेश सिंह यादव, संतोष सिंह, अभिलाष कुमार वर्मा, वनरक्षक, ग्राम प्रधान दिनेश पटेल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।