देवल संवाददाता,मऊ। किसानों का कल्याण उत्तर प्रदेश की पहचान मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 11690 आश्रित परिवारों को रु. 561.86 करोड़ सहायता राशि का वितरण मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा जनपद अंबेडकर नगर से किया गया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। जिसको मा. विधायक श्री रामविलास चौहान एवं जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र द्वारा देखा गया।मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का आर्थिक सहायता का प्रावधान निम्नलिखित है कृषक की मृत्यु अथवा पूर्ण शारीरिक अक्षमता पर 5 लाख रुपए,दोनों हाथ दोनों पर अथवा दोनों आंखों की क्षति पर 5 लाख रुपए,एक हाथ तथा एक पैर के क्षतिग्रस्त होने पर 5 लाख रुपए। एक हाथ, एक पैर अथवा एक आंख की क्षति पर 2.5 लाख रुपए। स्थाई दिव्यांगता 50% से 100% के बीच होने पर 2.5 लाख रुपए। स्थाई दिव्यांगता 25% से 50% के बीच होने पर 1.25 लाख रुपए दिया जाता है। लाइव प्रसारण के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी ने अपने संबोधन में कहा कि प्राकृतिक आपदा से पीड़ित हुए किसानों को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत यह राशि प्रदान की जा रही है। मा. मुख्यमंत्री जी ने कहा कि 2017 के पूर्व युवाओं को नौकरी पाने के लिए घुस देना पड़ता था परंतु जबसे हमारी सरकार बनी है तबसे युवाओं को उनकी दक्षता के आधार पर नौकरी/रोजगार दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार लगातार कुछ न कुछ नया कार्य कर रही है। पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा देने का कार्य,राजस्व विभाग द्वारा पैमाईश सहित अन्य मामले का एक समय सीमा के अंदर कराया जा रहा है। मा. मुख्यमंत्री जी ने कहा कि 2017 के पहले उत्तर प्रदेश गुंडा माफियाओं का राज्य हुआ करता था परंतु जब से हमारी सरकार बनी है सबसे पहले गुंडा माफियाओं को जेल भेजने का कार्य किया गया है एवं उत्तर प्रदेश एक सुख शांति एवं खुशहाल वाला प्रदेश बनाया है। लाइव प्रसारण कार्यक्रम के उपरांत माननीय विधायक मधुबन रामविलास चौहान एवं जिलाधिकारी श्री प्रवीण मिश्रा द्वारा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत जनपद के 20 लोगों को प्रतीकात्मक चेक वितरित किया गया। इसके उपरांत मा. विधायक श्री रामविलास चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि जनपद मऊ के विभिन्न विधानसभाओं से लोगों को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत लाभ दिया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने इस तरह की घटना से पीड़ित परिवारों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को पात्रता के हिसाब से लाभ देने को कहा। उन्होंने कहा कि मा. प्रधानमंत्री एवं मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा जमीनी स्तर उतरकर जनता से जुड़ते हुए उनकी भावनाओं एवं उनकी समस्याओं को समझते हुए समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। ऐसे प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को मैं दिल से धन्यवाद देता हूं। मा. विधायक ने कहा कि पूरे देश में उत्तर प्रदेश नाम है। जबसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से यहां के लोगों का कार्य करने का नजरिया बदल गया है एवं सभी लोग बेहतर तरीके से कार्य कर रहे हैं। इसका श्रेय प्रदेश के मुखिया मा. मुख्यमंत्री जी को जाता है।कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह,मुख्य राजस्व अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।
मा.विधायक मधुबन एवं जिलाधिकारी की उपस्थिति में मा. मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का किया गया लाइव प्रसारण
जून 16, 2025
0
Tags