देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। रावर्ट्सगंज नगर पालिका परिषद कार्यालय समेत सभी नगर निकायों में सोमवार को आयोजित जनता दर्शन में नगरवासियों की समस्याएं सुनी गई। मौके पर सड़क, नाली व पानी को लेकर तमाम शिकायती पत्र प्राप्त हुए।
रावर्ट्सगंज नगर पालिका परिषद कार्यालय में अध्यक्ष रूबी प्रसाद व ईओ विजय कुमार यादव ने नगरवासियों की समस्याएं सुनी। उन्होंने बताया कि जनता दर्शन में प्राप्त सभी शिकायतों का त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। बताया कि बरसात से पूर्व नगर की नालियों की साफ-सफाई के लिए अभियान चलाया जा रहा है। शीघ्र ही जाम पड़ी नालियों की सफाई करा दी जाएगी। नालियों के टूटे पड़े ढक्कनों को बदलवाया जा रहा है। सभी सभासदों से वार्ता कर वार्डो में व्याप्त समस्याओं का समाधान कराने की पहल की जा रही
है। इस मौके पर मनोज चौबे, संजय जायसवाल, अजीत सिंह, विमलेश, सजीत. संत सोनी आदि मौजद रहे।