देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एक वैश्विक आंदोलन के रूप में उभरा है, जो लोगों को योग की शाश्वत ज्ञानधारा के माध्यम से स्वास्थ्य, शांति और सद्भाव की ओर प्रेरित करते हुए पूरी दुनिया को जोड़ रहा है।
रामलीला मैदान रावर्ट्सगंज में अंतराष्ट्रीय योग दिवस कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। चल रहे इस योग बूट कैंप का उद्देश्य स्थानीय समुदाय को अभिप्रेरित कर योग एवं इसके लाभों को जन-जन तक पहुंचाना है। जागृति फिटनेस क्लब द्वारा 25 हजार लोगों को योग से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। अनिता गुप्ता ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में अधिक से अधिक लोग सामूहिक रूप से योग में भाग लेकर अभियान को सशक्त बनाएंगे। योग दिवस के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। महिला पतंजलि योग समिति की तरफ से राबर्ट्सगंज में योगाचार्य अनीता गुप्ता ने तीन दिवसीय योग प्रोटोकोल के तहत अभ्यास कराया जा रहा है। इस मौके पर प्राची तिवारी, शिवा जायसवाल, अभिषेक मौजूद रहे। इसी तरह महिला पतंजलि योग समिति की तरफ से राबर्ट्सगंज स्थित गायत्री लाज में योग शिक्षिका अनीता गुप्ता ने लोगों को योगाभ्यास कराया। योग शिक्षिका प्राची तिवारी ने कहा कि योग एक अद्भुत विज्ञान है जो हमारे शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। नियमित योग अभ्यास से हम अपने जीवन को स्वस्थ, संतुलित और सुखी बना सकते हैं। लोगों को योग के माध्यम से आत्म-ज्ञान और आत्म-विकास की दिशा में बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। इस मौके पर अर्चना जायसवाल, प्रतिभा सोनी, संगीता सोनी, सीता, रीता गुप्ता, उपा द्विवेदी, सरोज, ममता गुप्ता आदि आदि मौजूद रहे।