देवल संवाददाता,आजमगढ़ जिले के मेहनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात भैंस को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है(दैनिक देवल)। इस मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान बढ़ी देवी 66 पत्नी पातीराम के रूप में हुई। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दिल्ली में रहता है पति
आजमगढ़ जिले के में नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला कि अपने जेठानी से भैंस को लेकर विवाद हुआ। देर रात्रि मोती लाल राम की भैंस पातीराम की भैंस को मार दी थी(दैनिक देवल)। इसके बाद देवर और भौजाई में जमकर मारपीट हुई और इस मारपीट में लाठी डंडे भी चले थे। इसी मारपीट की घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए आजमगढ़ के मेडिकल कॉलेज चक्रपाणपुर भेजा गया जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मिटक महिला का पति दिल्ली में रहकर अपनी आजीविका चलता है मामले की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। वह इस मामले की सूचना दिल्ली में रहने वाले पति को भी दे दी गई है।