कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर । विकास खण्ड जहांगीरगंज अंतर्गत ग्राम परसनपुर में उप कृषि निदेशक के आदेशानुसार त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कृषक गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती में त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम विकसित कृषि संकल्प अभियान में प्राकृतिक खेती की पद्धति को अपनाएं जाने पर बल दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सुमन सिंह ने किया जबकि संचालन सन्तोष सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ प्रशांत पशुपालन वैज्ञानिक,सन्तोष कुमार सिंह मास्टर ट्रेनर,डॉ प्रदीप पादप रोग विशेषज्ञ,रचना सचान पशुधन प्रसार अधिकारी,शिखा सिंह गन्ना पर्यवेक्षक,राजेश तिवारी ,संदीप कुमार पाठक फसल बीमा,भंवर नाथ विश्वकर्मा शशिकांत मिश्रा ,अवधेश शुक्ला, कृषि सखी प्रेमलता,सुमन, सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त में प्रभारी कृषि बीज भण्डार ने आए हुए सभी किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया।