देवल संवाददाता,मऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा एवं नगर विकास कैबिनेट मंत्री ए के शर्मा गुरुवार को जिले में पहुंचे। जहां पर भाजपाइयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जहां कैबिनेट मंत्री ने पालिका कम्युनिटी हाल पहुंचकर लगी प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। जिसके बाद प्रेस वार्ता आयोजित की गई। साथ ही केन्द्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया।प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ए के शर्मा ने कहा कि सेवा,सुशासन व गरीब कल्याण के शासन का 11 वर्ष पूर्ण हुआ है। जन कल्याण की योजनाओं के जरिये भारत देश विकसित बनने की ओर है। भारत का विरासत के साथ विकास हो रहा है। मोदी सरकार में सभी कार्य पारदर्शी ढंग से हो रहा है।पीएम मोदी प्रधानमंत्री नहीं बल्कि प्रधान सेवक के रूप में कार्य कर रहे हैं। विकसित भारत के लक्ष्य के लिए मोदी सरकार पूरी तरह समर्पित है।मोदी सरकार की योजना जलकल्याण और लोगों के जीवन को आसान करने और देश को वैश्विक स्तर पर नए आयाम देने की है। नया भारत शांति की बातें नहीं करता बल्कि घर में घुसकर आतंक का सफाया करता है। मोदी सरकार ने स्वास्थ्य सेवाएं से जुड़ी हुई कई योजनाओं को लागू करके शोषित, वंचित,गरीबों के लिए उनका इलाज सुनिश्चित कराया। सुशासन लोकतंत्र की मुख्य कड़ी है। यह भाजपा सरकार की संस्कृति बन गई है। एक उत्तरदायी सरकार के रूप में कार्य कर रही है। जनता के साथ चलने वाली सरकार है। 2014 के पूर्व तुष्टिकरण की राजनीति थी। आज अच्छे नीयत के साथ नीतियां बनाई जा रही हैं। आईएमएफ का लगता है कि 2027 तक भारत विश्व की तीसरी अर्थ व्यवस्था वाला देश बन जाएगा। उन्होंने कहा कि डिजिटल लेनदेन 49 प्रतिशत भारत देश में होता है। मोबाइल का प्रयोग आज देश में 116 करोड़ लोग कर रहे हैं। योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंच रहा है। मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए इनकम टैक्स स्लैब में केन्द्र सरकार ने बदलाव कर संजीवनी देने का काम किया है।मोदी सरकार की नीतियों को गिनवाया साथ ही कहा कि भाजपा की सरकारों में गरीब कल्याण का भाव छिपा हुआ है। 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। मेक इन इंडिया एक्सपोर्ट की ताकत बना है। 11 वर्ष में कार्य संस्कृति में बदलाव, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टोलरेंस की नीति,महंगाई पर नियंत्रण,आत्मनिर्भर भारत बनाने पर जोर रहा है।विधायक केतकी सिंह ने कहा कि 2014 के बाद केन्द्र में भाजपा की सरकार बनने पर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। 23 शहरों में मैट्रो रेलवे की सुविधा मिल रही है। 99 प्रतिशत गांवों तक सड़क की कनेक्टीविटी मिल चुकी है। 2014 के बाद देश 160 एयरपोर्ट नए बनाए गए हैं। नारी सशक्तिकरण के तहत भारतीय सेना ने महिलाओं के लिए स्थायी नियुक्ति की गई है। भारत देश में आज सबसे ज्यादा महिला पायलेट हैं।जिला प्रभारी रमेश सिंह ने कहा कि मोदी सरकार एक विजन व निश्चित मिशन के साथ देश को आगे बढ़ा रही है। गरीबों को आयुष्मान कार्ड के जरिये पांच लाख रुपये का मुफ्त इलाज सरकार दे रही है। मोदी सरकार ने निष्पक्ष ढंग से सुशासन को ध्यान में रखकर सरकार चलाई है। भारत के कोने कोने में मोदी सरकार को योजनाएं पात्र जनता तक पहुंच रही हैं।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य,मुन्ना दुबे,मनोज राय,सुनील कुमार गुप्त,अखिलेश तिवारी,प्रवीण गुप्ता,उमेश पांडेय,कृष्ण कांत राय,पूनम सरोज,सचिंद्र सिंह,प्रतीक जायसवाल,राघवेंद्र शर्मा,अवधेश सोनकर,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।