देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। युवा राष्ट्रीय लोक दल के पदाधिकारियों ने रविवार को नगर स्थित कैम्प कार्यालय में बैठक कर संगठन विस्तार व आगामी पंचायत चुनाव पर चर्चा किया। बाद वृहद सदस्यता अभियान चलाया गया।
युवा रालोद के प्रदेश सचिव विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि पार्टी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपने को मजबूत करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में युवा रालोद का प्रदेश भर में सघन सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश सचिव ने बताया कि इसी कड़ी में जनपद सोनभद्र से वृहद सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है। आज इस सदस्यता अभियान के तहत कई युवाओं ने पार्टी की सदस्या ग्रहण की। इस दौरान सभी को पार्टी के आदर्शों और सिद्धांतों पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर सचिन गुप्ता, सुरज चौबे, जितेन्द्र, विजय केशरी, जुल्ला, दिपक गुप्ता, मनोज मोदनवाल, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।