देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। चुर्क-गुरमा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 लंका टोला बस्ती में एक व्यक्ति द्वारा सरकारी हैंडपंप में समरसेबल लगाए जाने से वार्डवासियों में आक्रोश है। वार्डवासियों ने नपं प्रशासन से इस पर हस्तक्षेप की मांग किया है। रहवासियों ने बताया कि सरकारी हैंडपंप के बोर में समरसेबल लगाने से हैंडपंप पानी देना बंद कर दिया है। इससे उनके समक्ष पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। पूर्व सभासद नेत्रपाल ने नपं अध्यक्ष व अधिशासी अभियंता को लिखित प्रार्थना पत्र देकर स्थलीय निरीक्षक के बाद कार्रवाई की मांग किया है। उधर इस बावत अधिशासी अधिकारी अमीत कुमार सरोज ने बताया कि वार्ड सदस्य से जानकारी लेकर कार्यवाही की जाएगी। यदि सरकारी हैंडपंप में किसी के द्वारा समरसेबल लगाया गया है तो यह गलत है।