कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर मजदूर सशक्तिकरण शिविर का आयोजन अकबरपुर विकासखण्ड के इस्माइलपुरगंज ग्राम पंचायत के गांव हसनपुर में हुआ जहां हसनपुर व आसपास के गांवों से 72 लोगों ने भागीदारी किया। और मजदूरों ने सरकारी योजनाओं से जुड़कर अपना विकास करने का संकल्प लिया।
किशोरी बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम अम्बेडकरनगर व जन विकास केन्द्र भितरीडीह द्वारा आयोजित शिविर को सम्बोधित करते हुए मनोज कुमार ने कहा कि आज का दिन श्रमिक अधिकारों को सुदृढ़ करता है।मानवतापूर्ण कार्यघंटे, सम्मान और नौकरी की सुरक्षा की मांग करता है। पिछली उपलब्धियों का उत्सव है। सामाजिक सुरक्षा और कार्यस्थल सुरक्षा में प्रगति। वैश्विक एकता का प्रतीक: दुनिया भर के श्रमिकों की एकजुटता का दिन है। सचिव गायत्री ने बताया कि मई दिवस, जिसे आमतौर पर अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के रूप में जाना जाता है, एक वैश्विक उत्सव है जो प्रतिवर्ष 1 मई को मनाया जाता है, भारत सहित, श्रमिक संघ आंदोलन की स्मृति में और समाज के मजदूरों और श्रमिक वर्ग को सम्मानित करने के लिए श्रमिक दिवस मनाया जाता है।
शिविर में सुश्री अनुपम ने मजदूरों को श्रमिक विधियों की जानकारी दिया। छोटेलाल ने श्रम विभाग की योजनाओं के बारे मे बताया। निरकला ने मजदूरों को विभिन्न सरकारी योजनाओं पर जानकारी दिया। शिविर के सत्रो का संचालन धीरेन्द्र ने किया।
शिविर को सफल बनाने में गुलशन साधना काजल पूर्णिमा शिवांगी रीना गौरी राजाराम विपिन मोतीलाल आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।