तहबरपुर, आजमगढ़। आवेदिका के ससुरालजनो के द्वारा दिनांक 28.01.2024 समय 22.00 बजे दहेज की बात को लेकर वादिनी को गाली गुप्ता देते हुये मारना-पीटना, मार पीट के दौरान आवेदिका के पेट में गम्भीर चोट आने के कारण आवेदिका के पेट में पल रहे बच्चे की मृत्यु हो जाना तथा जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसके आघार पर थाना स्थानीय पर *मु0अ0सं0 33/2024 धारा 498ए,323,316,504,506 भादवि व ¾ डी0पी0 एक्ट* बनाम 1. रामचन्द्र पुत्र कन्हैया (पति) 2.कन्हैया पुत्र अज्ञात(ससुर) 3. सन्तरा पत्नी कन्हैया(सास) 4. मीरा पुत्री कन्हैया (ननद) समस्त निवासीगण ग्राम मुइया अली थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ 5. सन्तोष पुत्र अज्ञात (जीजा) सा0 अज्ञात के पंजीकृत होकर विवेचना उ0नि0 उमाकान्त शुक्ल द्वारा की गयी। वर्तमान समय में मुकदमा उपरोक्त की विवेचना थानाध्यक्ष प्रज्ञा सिहं महिला थाना आजमगढ़ द्वारा सम्पादित की जा रही है। अभियुक्त रामचन्द्र की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी गई। दिनांक 22.04.25 को *उ0नि0 उमाकान्त शुक्ला* मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित *अभियुक्त रामचन्द्र पुत्र कन्हैया ग्राम निवासी मुईयाअली थाना निजामाबाद आजमगढ़* को जनईगंज को ओहनी अण्डर पास पुर्वांचल एक्सप्रेसवे बहद ग्राम बैरमपुर समय करीब 10.05 बजे हम पुलिस बल द्वारा हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।